राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत परिवहन करते ओवर लोड 25 वाहन जब्त

revenue-department-action-against-over-loaded-sand-truck

कटनी। वंदना तिवारी। 

मध्य प्रदेश कटनी जिले में राजस्व विभाग ने रेत से भरे ओवर लोड ट्रक पर बड़ी कार्रवाई की है। बिना पिटपास के परिवाहन कर रहे रेत से भरे अवर लोडेड 25 हाइवा वाहन राजस्व विभाग ने जब्त किए हैं। खनिज विभाग की टीम भी संयुक्त रूप से इस कार्रवाई में शामिल हुई। 

जानकारी के अनुसार जिले में लंबे समय से बिना पिटपास के अवैध रेत के परिवहन की शिकायत पुलिस और राजस्व विभाग को मिल रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर राजस्व पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़वारा थाने समेत एनकेजे थाने में ओवर लोड रेत परिवहन करते 25 हाइवा वाहन जब्त कर खड़े किए हैं। इस कार्रवाई से जिले समेत आसपास के खनन माफियाओं में दहशत फैल गई है। विभाग का कहना है कि अब इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएंगी। जिससे राजस्व चोरी को रोका जा सके। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews