कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोरोना पॉजिटिव, कॉन्टेक्ट हिस्ट्री बेहद चौंकाने वाली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोरोना पॉजिटिव, कॉन्टेक्ट हिस्ट्री बेहद चौंकाने वाली

कटनी| वंदना तिवारी| Katni News मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) तेजी से पैर पसार रहा है| कोरोना वायरस संक्रमण से सारा देश प्रभावित हुआ है और इसके प्रभाव से राजनीति भी अछूती नहीं है| प्रदेश की राजनीति पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है| एक तरफ जहां भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोरोना संक्रमित होने की ख़बरों से हलचल मच गई है| वहीं प्रदेश के कटनी जिले (Katni Distict) के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के भी कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है| बुधवार को रिपोर्ट आनेे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कांट्रेक्ट हिस्ट्री की तलाश शुरू कर दी गई। उनके संपर्क में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की बात सामने आई है|

बताया जा रहा नेता जी को तेज बुखार और सर्दी-जुकाम की शिकायत थी जिसके चलते वो स्वयं कोविड-19 जांच के लिए गए और बुधवार देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मामले की पुष्टी एसडीएम बलवीर रमन ने की, वही रिपोर्ट आते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल छा गया, आनन-फानन में पूरा जिला प्रशासन भी एक्टिव होकर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में शिफ़्ट कराया।

दिग्विजय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल, कई नेता थे संपर्क में
प्रशासन द्वारा घर के बाहर कोविड-19 का नोटिस चस्पा करते हुए नेता जी के संपर्क में आए 40 लोगो को 14 दिन के लिए होम आइसोलेट कर दिया। वही आज उनके परिवार व नौकरो को मिलकर 26 लोगो के सैम्पल लेकर जबलपुर के आईसीएमआर भेजा जाएगा। सूत्रों की माने तो नेता जी के संपर्क में कई छोटे-बड़े नेताओ के नाम शामिल है क्योंकि 10 दिन पहले ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कटनी आए हुए थे जहां प्रेसवार्ता भी आयोजित की थी इस दौरान कटनी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जो अभी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए वो भी शामिल हुए थे | वही पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम बलवीर रमन ने बताया कि 8 तारीख को उनके सैम्पल लेकर भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है पूरे क्षेत्र को सीलकर कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया। जब कॉन्टेक्ट हिस्ट्री में दिग्विजय सिंह के संपर्क में आने की बात पूछी तो एडीएम ने बताया कि पूरे तथ्यों की जांच की जा रही है| उनके संपर्क में आए लोगो से वो खुद बात कर रहे है। अब देखना ये है कि क्या एसडीएम पूर्व सीएम को होम आइसोलेशन होने के लिए नोटिस जारी करेंगे या नहीं, साथ ही ये वरिष्ठ कांग्रेस नेता जबलपुर और भोपाल का भी हाल ही में दौरा करके लोटे है | ट्रैवल हिस्ट्री भी प्रशासन के द्वारा खंगाली जा रही है की किस किस के संपर्क में आये है कोरोनो पॉजिटिव ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews