इस जिले में अब तक एक दिन में सबसे अधिक मरीज, प्रशासन में हड़कंप

mp

कटनी/अभिषेक दुबे

शनिवार शाम 4 बजे आईसीएमआर लेब जबलपुर से मिली 136 सेम्पल की रिपोर्ट में 29 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। ये अब तक कटनी में एक दिन में सबसे अधिक पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा है। इनमें से ज्यादातर लोग कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के आधार पर संक्रमित हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक माधवनगर के 11, गांधीगंज के 2, एक विचाराधीन बंदी, वर्धमान हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स के परिवार के 4 लोग, बरही के 2, उमरियापान के 2, विजयराघवगढ़ के 2, बड़वारा का एक, निजी नर्सिंग होम में भर्ती एक मरीज, कटनी के द्वारका सिटी का एक व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं। इसी के साथ अब जिले में संक्रमित केसों का आंकड़ा 110 पर पहुंच गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews