होली की मस्ती में एसपी ने बजाया ढोल, जमकर थिरका पुलिस बल

होली की मस्ती में एसपी ने बजाया ढोल, जमकर थिरका पुलिस बल

वंदना तिवारी। कटनी

होली के त्यौहार पर 2 दिन की ड्यूटी के बाद आज पुलिस लाइन पर जमकर होली मनाई जिसमें एसपी, एएसपी, टीआई से लेकर सुरक्षा पर तैनात होमगार्ड का जवान भी शामिल हुआ। जो बिना भेदभाव के रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते दिखे वही होली पर रंग जमाने पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने जमकर ढोल बजाया जिस की धुन पर पुरा पुलिस बल थिरकते नजर आया।

इस मौके पर एनकेजे प्रभारी अनिल काकंडे, रंगनाथ प्रभारी सेल्वराज पिल्लई, कोतवाली प्रभारी विजय विश्वकर्मा समेत भारी संख्या में पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आपको बता दे ये वही पुलिस वाले है जो 48 घंटो तक लगातार ड्यूटी की ताकि हमारे शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। वही 2 दिन बाद पुलिस लाइन में एक परिवार की तरह रंग गुलाल मे मस्त होकर होली के गीतों में ठुमके लगाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews