कटनी में महिलाओं समेत वार्डवासियों ने दिया धरना, कचरा प्लांट से फैलने वाली बदबू से हैं परेशान

CG Strike News

CG Strike News

Katni News : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आज माधवनगर थाना क्षेत्र रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड के रहवासियों ने महिलाओं समेत MSW कचरा प्लांट के सामने धरना प्रदर्शन किया। बता दें कि इस प्लांट से फैलने वाली बदबू और होने वाली बीमारियों से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। जिसके कारण प्लांट का बंद कर गेट के सामने धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

इलाके में फैल रही बदबू

मामले को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि, वे सभी रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड के वासी है और कचरा प्लांट से इलाके में गंदी बदबू फैल रही है। जिस वजह से सभी का जीना दुभर हो गया है। केवल इतना ही नहीं, इससे कई तरह की बीमारियां भी फैल रही है। जिसकी शिकायत कई बार कचरा प्लांट के अधिकारियों और नगर निगम के कमिश्नर से की जा चुकी है लेकिन आज तक उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ।

[dgv_vimeo_video id=”811233245″]

रहवासियों ने दी चेतावनी

इस कारण उन्हें मजबूरन प्लांट का काम बंद करवाना पड़ा और गेट पर धरना देना पड़ रहा है। साथ ही, रहवासियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है वे सभी इसी तरह प्लांट के सामने धरना जारी रखेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”811234014″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews