कटनी में सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खुली, जेसीबी से घायल को अस्पताल पहुंचाया

कटनी में सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खुली, जेसीबी से घायल को अस्पताल पहुंचाया

कटनी, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर जिले में सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई है जब एक युवक को जेसीबी मशीन से अस्पताल पहुंचाना पड़ा। मामला कटनी जिले के बरही का है जहां एक एक्सीडेंट के बाद देर तक मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। आखिरकार वहां मौजूद एक शख्स ने अपनी जेसीबी से मरीज को अस्पताल पहुंचाया।

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने वालों की गिरफ़्तारी की मांग

खितौली रोड स्थित बराती ढाबा के सामने दो बाइक सवार टकरा गए। इसमें गैरतलाई निवासी महेश बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और उनमें से कईयों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन काफी देर हो जाने पर भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जेसीबी मालिक पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि इसके बाद उन लोगों ने देर करना उचित नहीं समझा और जेसीबी वाहन के सामने वाले पंजे पर घायल युवक महेश को लेटाकर बरही के स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस मामले में विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक ने सफाई देते हुए कहा है कि एंबुलेंस के पास कोई फोन पहुंचा ही नहीं। उन्होने कहा कि बरही स्वास्थ्य केंद्र के दो एंबुलेंस है लेकिन जब लोगों ने उसे फोन लगाया तो फोन लगा नहीं। उनका कहना है कि अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद है और एंबुलेंस भी अपना काम मुस्तैदी से करती है। लेकिन इस मामले में दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि सही समय पर फोन नहीं लगा। बहरहाल विधायक महोदय चाहे जो कहें..लेकिन ये तस्वीर इस बात को साबित करने के लिए काफी है कि वहां पर अस्पतालों में किस तरह के हालात हैं।

[dgv_vimeo_video id=”749136232″]

[dgv_vimeo_video id=”749136431″]

[dgv_vimeo_video id=”749136599″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews