दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर 24 -25 मार्च को, 150 वरिष्ठ डॉक्टर करेंगे इलाज

दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर 24 -25 मार्च को, 150 वरिष्ठ डॉक्टर करेंगे इलाज

कटनी, अभिषेक दुबे। कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय चिकित्सा शिविर (Medical Camp) का आयोजन 24 और 25 मार्च को किया जाएगा। शिविर में मरीजों का परीक्षण, इलाज, दवाईयां और माइनर ऑपरेशन निःशुल्क किये जायेंगे। चिकित्सा शिविर में 50 हजार मरीजों तक के उपचार का लक्ष्य रखा गया है।

विजयराघवगढ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय पाठक (MLA Sanjay Pathak) ने शिविर की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके पिता पूर्व मंत्री सत्येंद्र पाठक भी इसी तरह जनता की सेवा करते थे और उन्हीं के कदमों पर चलने का वे प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – CM का बड़ा ऐलान-NPS वाले कर्मचारियों के वेतन से कटौती बंद, 1 अप्रैल से इतनी बढ़कर आएगी सैलरी 

उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा के ग्राम बरही के सरस्वती विद्यालय में आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में चिरायु हॉस्पिटल भोपाल के 150 वरिष्ठ चिकित्सक और 350 पैरामेडिकल स्टाफ मरीजों का परीक्षण और इलाज करेंगे। विधायक पाठक ने बताया शिविर में यदि  50 हजार मरीज भी आते है तो उनका परीक्षण कर उपचार किया जाने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी में उछाल, देख लीजिये बाजार का हाल

[dgv_vimeo_video id=”690821146″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews