कटनी : अवैध रेत से भरे दो ट्राले जब्त, एनकेजे थाना पुलिस की कार्रवाई

कटनी : अवैध रेत से भरे दो ट्राले जब्त, एनकेजे थाना पुलिस की कार्रवाई

कटनी, अभिषेक दुबे। जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जोरों पर है। जिसकी जानकारी लगातार पुलिस को मिल रही थी। एनकेजे थाना प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए सूचना के आधार पर अवैध रेत परिवहन कर रहे दो ट्रालों जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें:-जबलपुर : दुकानों में घुसकर व्यापारियों से रुपयों की करते थे मांग, पुलिस की गिरफ्त में दोनों बदमाश

दरअसल एनकेजे थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में उमरिया जिले से ट्राला अवैध रेत का परिवहन कर ले जा रहे हैं। थाना प्रभारी और टीम ने चेकिंग दौरान दो ट्रालों को रोका। पुलिस ने जब चालक से दस्तावेज मांगे तो खनिज विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जिला उमरिया की टीपी निकालकर दिखाई गई। पुलिस ने टीपी चेक किया तो समय से अधिक समय दिनांक 25 मई की 12:15 बजे और 12:30 बजे को अवैध रेत का परिवहन करते पाए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रालों को जब्त कर थाना ले आई। जिसे पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सुपुर्द कर दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक दिनेश करोसिया, सहायक उपनिरीक्षक दयाराम बर्मन, आरक्षक उदयपाल और चालक रोहित झारिया की सराहनीय भूमिका रही।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews