विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की अपने जन्मदिन पर बीजेपी के मृतक नेता नीलू रजक के परिवार के लिए मानवीय अपील

मध्यप्रदेश के कटनी जिले की विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक ने अपने जन्मदिन के अवसर एक खास अपील की है जिसका वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने अनूठी और मानवीय पहल करते हुए कहा कि वे 31 अक्टूबर को उनके जन्मदिन पर तोहफे या गुलदस्ते लाने के बजाय, उस राशि को मृतक बीजेपी नेता नीलांशु उर्फ नीलू रजक के शोक संतप्त परिवार को दान कर दें।
Sanjay Pathak Katni

कटनी: विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनूठी और मानवीय पहल की है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे 31 अक्टूबर को उनके जन्मदिन पर तोहफे या गुलदस्ते लाने के बजाय, उस राशि को बीजेपी के मृतक नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक के शोक संतप्त परिवार को दान कर दें।

विधायक की यह पहल हाल ही में कैमोर में हुई नीलू रजक की निर्मम हत्या के बाद सामने आई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। संजय पाठक ने कहा कि ऐसे संकट के समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना हमारा सामाजिक और मानवीय कर्तव्य है।

वीडियो जारी कर की अपील

विधायक पाठक ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि जो भी शुभचिंतक उन्हें जन्मदिन पर उपहार देना चाहते हैं, वे उस पैसे का उपयोग एक नेक काम के लिए करें। उन्होंने कहा कि यह एकजुटता दिखाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का समय है।

“इस मुश्किल वक्त में नेता नीलू रजक के परिवार को हमारी सामूहिक मदद की जरूरत है, और हमें मिलकर उनके साथ खड़ा होना चाहिए।” — संजय पाठक, विधायक

[dgv_vimeo_video id=”1132082298″]

खुद भी करेंगे आर्थिक सहयोग

इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए संजय पाठक ने घोषणा की है कि वह स्वयं भी इसमें आर्थिक योगदान देंगे। उन्होंने अपने आवास पर एक डोनेशन बॉक्स भी स्थापित किया है, जहां लोग अपनी स्वेच्छा से धनराशि जमा कर सकते हैं। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एकत्रित हुई पूरी राशि सीधे पीड़ित परिवार तक पहुंचे, ताकि उन्हें इस कठिन समय में कुछ आर्थिक संबल मिल सके।

गौरबतल है कि दो दिन पहले कैमोर में नीलू रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विधायक की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।

कटनी से वंदना तिवारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews