शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, दुकान हटाने की मांग

ग्रामीणों ने इसके साथ ही दुकान हटाने व कार्रवाई की मांग को लेकर दुकान के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद आक्रोशित लोग शांत हो गए।
katni liquor shop

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के हिरवारा गांव में शराब दुकान के कर्मचारियों ने गांव के एक युवक के साथ मारपीट की। जिसके बाद गुस्साए लोगो और महिलाओं ने शराब दुकान पर पहुंचकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों ने इसके साथ ही दुकान हटाने व कार्रवाई की मांग को लेकर दुकान के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद लोग मान गए।

हंगामा कर रही महिलाओं ने बताया कि हिरवारा निवासी गोविंद चक्रवर्ती शनिवार की रात को गांव की शराब दुकान पर गया था। जहां पर दुकान के कर्मचारियों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। रात को मामले को शांत करा दिया गया था। लेकिन आज फिर गांव की महिलाएं और ग्रामीण शराब की दुकान पहुंची। जहाँ महिलाओं ने लाठी लेकर दुकान में तोड़फोड़ की और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी लगते ही एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा की। साथ ही मामले में विवाद करने की जगह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद ग्रामीण माने और शिकायत दर्ज कराने रवाना हुए। दूसरी ओर आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। एडिशन एसपी संतोष डहेरिया ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कटनी से अभिषेक दुबेकी रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1019178871″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews