कटनी में युवक से सरेआम लूट, CCTV फुटेज वायरल

कटनी में युवक से सरेआम लूट, CCTV फुटेज वायरल

Robbery cctv footage viral : कटनी में सरेआम एक लूट की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक को दो लोगों ने मिलकर लूट लिया। ये एक सोची समझा प्लान नजर आ रहा है और इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है लेकिन पुलिस के पास फिलहाल किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

कोतवाली थाना क्षेत्र सिविल लाइन इलाके में दो युवकों ने सरेराह एक युवक को लूट लिया। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें सारी घटना नजर आ रही है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र सिविल लाइन इलाके का बताया जा रहा। इसमें देखा जा सकता है कि राह चल रहे युवक को पहले एक युवक पकड़ता है और उसके हाथ में पकड़े हुए बैंग को नीचे गिरा देता है। इसके बाद वो उससे हाथापाई भी करता है। तभी बाइक सवार एक और युवक वहां पहुंचता है। पहले युवक ने उसे जकड़ रख लिया और दूसरे युवक ने उसके जेब से पैसे निकाल लिए। इसके बाद वो वहां से चला जाता है और बाइक सवार युवक भी अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है। इस मामले में जब कोतवाली थाने की पुलिस ने बात की गई तो उनका कहना है की इस तरह का कोई शिकायत उनके पास नही आई है, अगर कोई शिकायत करता है तो वो मामले की जांच करेंगे।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”821629703″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews