खंडवा में 4 कोरोना मरीज़ ठीक होकर घर लौटे, डॉक्टर्स ने माला पहनाकर किया विदा

खंडवा में 4 कोरोना मरीज़ ठीक होकर घर लौटे, डॉक्टर्स ने माला पहनाकर किया विदा

खंडवा/सुशील विधानी

कोरोना वायरस (corona virus) से संक्रमित 4 मरीजों (patient) की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव (negative report ) आने के बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर से शुक्रवार को छुट्टी (discharge) दे दी गई। इस अवसर पर जब ये 4 कोरोना विजेता अस्पताल के गेट अपने घर जाने के लिए बाहर निकले तो वहां उपस्थित डॉक्टर्स (doctors) व मीडिया प्रतिनिधियों ने ताली बजाकर उनका अभिनंदन किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें घर के लिए विदा किया।

कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज करने से पूर्व डॉक्टर्स (doctors) ने सभी कोरोना (corona) विजेताओं को अगले 2 सप्ताह तक पूरी सावधानी बरतनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग व होम क्वारेंटाइन के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश भी दी। जिला अस्पताल (hospital) के एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि इन सभी 4 कोरोना मरीजों की दो निगेटिव रिपोर्ट आई थी, जिसके बाद शुक्रवार को इन्हें कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन 4 कोरोना विजेताओं के डिस्चार्ज होने के बाद कोविड केयर सेंटर के आईसोलेशन वार्ड में अब 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews