खंडवा में फंसे 400 लोगों को पहुंचाया उनके घर, स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद रवाना

खंडवा में फंसे 400 लोगों को पहुंचाया उनके घर, स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद रवाना

खंडवा । सुशील विधानी

खंडवा जिले के जावर गांव में फंसे करीब 400 लोगों को मंगलवार को उनके घर के  लिये रवाना किया गया। कटनी, उमरिया के ये लोग लॉकडाउन में यहीं फंस गए थे, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनकी पूरी जांच करने के बाद प्रशासन ने उनके घर जाने की व्यवस्था की गई।

लगभग 400 लोगों की स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ जांच कर सभी की अलग अलग सूची तैयार की गई जिसमें कटनी जिले, उमरिया जिले आदि क्षेत्रों के लोग हैं। प्रशासन द्वा इन परिवारों को बसों से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।। जावर प्रथामिक स्वास्थ विभाग द्वारा केम्प लगाकर सर्दी, खांसी, एवं बुखार आदि की दवाईयां सभी को वितरित की गई। इस अवसर पर खंडवा अपर कलेक्टर एवं एस डी एम मौजूद थे। जावर सचिव का कहना है कि फिलहाल गांव किसी प्रकार की कोई समस्याएं नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews