
खंडवा,सुशील विधाणी। जिले के पंधाना क्षेत्र के ग्राम राजोरा में टोकर खेड़ा के स्टाफ डेम में नहाने गए 8 साल के बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह की है जब बालक अपने साथियों के साथ स्टॉप डेम में नहाने गया था, तभी गहरे पानी में जाने पर डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही बोरगांव चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। बोरगांव चौकी प्रभारी पूनमचंद ने बताया कि विक्रम पिता जगराम उम्र 8 वर्ष स्टॉप डेम में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में जाने पर उसकी डूबने से मौत हो गई। शव बाहर निकाल लिया गया है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही पूरे टोकर खेड़ा गांव में मातम सा छा गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

