Khandwa News: बच्चे के साथ मारपीट कर लगवाए गए जय श्रीराम के नारे, केस दर्ज

Khandwa News: बच्चे के साथ मारपीट कर लगवाए गए जय श्रीराम के नारे, केस दर्ज

Khandwa News: खंडवा के पंधाना इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 10 साल के बच्चे का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की गई और जय श्रीराम के नारे लगवाए गए। जय श्रीराम बुलवाने के लिए काफी देर तक बच्चे के साथ मारपीट हुई। घर पहुंच कर जब उसने अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दी तब जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।

यह मामला खंडवा के पंधाना का है जहां पर रहने वाला 10 साल का बच्चा पांचवी क्लास में पढ़ता है। वह घर से ट्यूशन के लिए जा रहा था तभी रास्ते में 22 साल के अजय नामक युवक ने उसे रोका और जय श्रीराम के नारे लगाने को कहा। बच्चे ने जो पूछा किनारे क्यों लगाना है तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिए और तब तक मारता रहा जब तक बच्चे ने नारे नहीं लगा दिए।

घटना की जानकारी बच्चे ने घर पहुंचकर परिजनों को दी जिसके बाद घर वालों ने पंधाना थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। परिवार ने बताया कि बच्चा नवोदय विद्यालय की तैयारी कर रहा है और उसी के लिए वो ट्यूशन जा रहा था। इसी दौरान दुर्गा कॉलोनी के पास उसे अजय उर्फ राजू ने रोक लिया और बोलने लगा कि जय श्री राम बोल वरना आगे नहीं जाने दूंगा। बच्चे ने मना किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया और नारा लगाने के बाद बच्चे को छोड़ दिया।

मुझे मैंने इस मामले को लेकर पंधाना थाना पुलिस का कहना है कि हमारे पास शिकायत आई है कि ट्यूशन जा रहे बच्चे को रास्ते में रोककर मारपीट कर जय श्रीराम के नारे लगवाए गए हैं। धारा 295 A और 323 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews