BJP विधायक को अधिकारियों से पंगा लेना पड़ा महंगा, मामला दर्ज

BJP विधायक को अधिकारियों से पंगा लेना पड़ा महंगा, मामला दर्ज

खंडवा। सुशील विधानी।

पंधाना विधायक लगातार जिला प्रशासन के खिलाफ कभी धरने पर तो कभी सड़कों पर उतर रहे थे वही पंधाना विधायक ने सांख्यिकी विभाग के दफ्तर में सरकारी फाइल फाड़ दी वही सांख्यिकी विभाग में धरने पर बैठ गए ज़िला सांख्यिकी अधिकारी आरडी जहां की शिकायत पर पंधाना विधायक राम दांगाेरे सहित छह कार्यकर्ताओं पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया है।

विधायक राम सहित संजय कुशवाहा जितेंद्र पटेल धीरज तिरोले अश्वनी साहू राम निवास पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है विधायक राम ने विधानसभा क्षेत्र में विधायक मध्य की 3600000 रुपए की राशि विभिन्न स्कूलों को जारी की थी लेकिन यह राशि संबंधित संस्थाओं को नहीं मिल पाई इस कारण व सांख्यिकी विभाग कार्यालय में गए और अधिकारियों को विरोध जताया वहीं विधायक के साथ 20 से 25 लोग कार्यालय में घुस कर विरोध जताना शुरू कर दिया।

विधायक राम ने बताया कि जो राशि स्कूलों के लिए दी थी वह अभी तक नहीं मिली वहीं सांख्यिकी अधिकारी लगातार रिश्वत मांग रहे थे कमीशन के कारण यह राशि अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई इसी का विरोध किया था वही जिला सांख्यिकी अधिकारी आर डी जहां ने बताया कि पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए एक करोड़ 84 लाख रुपए इस साल हमारे द्वारा दिए जा चुके हैं 36 लाख की राशि का मामला सॉफ्टवेयर की तकनीकी चोटियों के कारण रुका हुआ था त्रुटियों को दूर कर दिया गया है। कमीशन जैसी कोई बात होती तो पूर्व में ही राशि स्वीकृत नहीं होती।

वही नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे ने बताया कि सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने लिखित शिकायत की थी जिस पर विधायक पंधाना और 6 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है मौके की वीडियोग्राफी भी और फुटेज के आधार पर पहचान करके इस में आरोपियों को शामिल किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews