चर्चित BJP विधायक टी राजा सिंह बोले, आज का हिंदू कुंभकर्ण, मैं जगाने आया हूँ, सीएम डॉ मोहन यादव से की ये मांग

भोजशाला का पत्थर पत्थर चीख कर रहा है कि ये प्राचीन मंदिर है। खिलजी ने मंदिर को लूटा, तोडा लेकिन मुझे विश्वास है मोहन यादव पर वे इसे मुक्त कराएँगे।
BJP MLA T Raja Singh

BJP MLA T Raja Singh in Khandwa MP: हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले प्रखर वक्ता हैदराबाद के गोशमहल  सीट से भाजपा विधायक टी राजा सिंह मध्य प्रदेश के खंडवा में आतंकवाद के खिलाफ आयोजित मशाल मार्च में शामिल हुए, उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा ”जब तक हिंदू संगठित नहीं होगा तब तक सुरक्षित नहीं है, उन्होंने कहा कि आज का हिंदू कुंभकर्ण बना हुआ है, उसे नींद खोलनी होगी, मैं यहाँ किसी को भड़काने नहीं हिंदू को जगाने आया हूँ।

भाजपा विधायक ने कहा कि दुनिया में आज युद्ध का समय हम देख रहे हैं, भारत में बड़े बड़े साधु संत सड़क पर आकर जातिवाद को खत्म करने का निवेदन कर रहे हैं, साधु संत दिल्ली में धर्म संसद लगा रहे हैं इसका मतलब है हमारा धर्म संकट में है इसलिए आज अप सभी को सोचने और समझने की आवश्यकता है।

बोले टी राजा सिंह, संगठन नहीं तो सुरक्षा नहीं, ये ध्यान रखो

फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने कहा यहाँ मैं किसी को भड़काने नहीं आया हूँ और ना ही मैं जोश दिलाने आया हूँ, मैं तो हमरे हिंदू योद्धाओं को योद्धा बनाने आया हूँ, उन्होंने कहा आज का हिंदू कुम्भकर्ण बना हुआ हूँ आज का हिंदू ये सोचता है कि सरकार हमारी रक्षा करेगी, नहीं सरकार का काम सरकार करेगी आपको आपके क्षेत्र में संगठित होकर काम करना है क्योंकि संगठन नहीं तो सुरक्षा नहीं, ये ध्यान रखो।

सीएम डॉ मोहन यादव से की यह मांग

विधायक टी राजा सिंह ने सीएम मोहन यादव से धार जिले की भोजशाला को मुक्त कराने की बड़ी मांग की। उन्होंने कहा जहाँ पर माँ सरस्वती का मंदिर था आज वहां क्या बनाकर पूजा की जा रही है भोजशाला का पत्थर पत्थर चीख कर रहा है कि ये प्राचीन मंदिर है। खिलजी ने मंदिर को लूटा, तोडा लेकिन मुझे विश्वास है मोहन यादव पर वे इसे मुक्त कराएँगे। जब वे हैदराबाद आये थे तब मैं उनसे मिला था, बिलकुल मेरे टाइप के ही हैं वो मैंने तब उनसे भोजशाला की बात की थी तब उन्होंने कहा था कि मेरे ही हाथों वहां माँ सरस्वती का भव्य मंदिर का शिलान्यास होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews