नर्मदा नदी में नाव पलटी, 9 लोगों को बचाया, अन्य की तलाश जारी

नर्मदा नदी में नाव पलटी, 9 लोगों को बचाया, अन्य की तलाश जारी

खंडवा, सुशील विधानी| मोरटक्का पुल के पास नर्मदा नदी (Narmada River) में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया| नदी में नाव पलटने (Boat Overturned) से कई लोग डूब गए| घटना की जानकारी मिलते ही मोरटक्का पुलिस और बड़वाह पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू हुआ | रेस्क्यू के दौरान नाव पलटने से नदी में डूबे 9 लोगो को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं कुछ अन्य लोगों की लापता होने की सूचना जिनकी तलाश की जा रही है| नाव में एक दर्जन से अधिक लोग सवार होने की बात सामने आई है|

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को नर्मदा नदी में चुनरी ओढाने आये श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई| बताया जा रहा है नाव में भार अधिक होने के कारण पुल से टकरा गई और पलट गई| घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में गौताखोरों ने नदी में रेस्क्यू शुरू किया| एसडीएम सहित पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय गौताखोरों के साथ स्थानीय केवट की भी मदद ली जा रही है|

स्थानीय गोताखोरों की मदद से इनमें से 9 को सुरक्षित बचा लिया गया है। पानी में डूबे अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है| एसडीएम ने चर्चा में बताया कि नाव में 11 लोग सवार थे, 9 को बचा लिया गया है, और अस्पताल में भर्ती कराया दिया हैं । कुल 2 की बॉडी अभी तक नही मिली है । शुरुआती जांच से यह प्रतीत होता है कि नाव पर उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस वजह से यह दुर्घटना हुई|

हर वर्ष नर्मदा नदी में नाव की दुर्घटनाएं आम बात सी हो गई है| लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं की जाती| पैसे कमाने के लिए यहां बड़े पैमाने पर नाव बच्चे संचालित कर रहे हैं, इन नावों का रजिस्ट्रेशन है कि नहीं यह तो जांच का विषय है लेकिन प्रशासन समय रहते इन पर अंकुश लगाता तो इस प्रकार के बड़े हादसे रोके जा सकते थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews