कैबिनेट मंत्री ने ओंकारेश्वर में किया पूजन, उपचुनाव में मांधाता सीट जीतने का दावा

कैबिनेट मंत्री ने ओंकारेश्वर में किया पूजन, उपचुनाव में मांधाता सीट जीतने का दावा

खंडवा, सुशील विधानी

पोला अमावस्या के पावन अवसर पर प्रदेश की पर्यटन व धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंची। दर्शन व पूजा अर्चना करने के साथ ही उन्होंने नगर परिषद ओंकारेश्वर के अटल पार्क में पौधारोपण किया एवं श्री गजानंद महाराज ट्रस्ट के आश्रम पहुंची जहां उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा की।

इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के विधायक नारायण पटेल इस्तीफा देने के साथ मांधाता विधानसभा उपचुनाव शीघ्र होने जा रहे हैं और हमारी पार्टी में क्षेत्र के वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के साथ जनता के सर्वे के पश्चात भाजपा संगठन उम्मीदवार घोषित करता है और पार्टी संगठन द्वारा जिसको तिलक किया जाता है वह हमारा उम्मीदवार होता है। उन्होने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ मांधाता विधानसभा सीट जीतेंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, नवल शर्मा, राकेश ढाकसे, राजेन्द्र चौकसे, योगेन्द्र पुरोहित, ओंकारेश्वर के सीएमओ अखिलेश डोंगरे ने मंत्री उषा ठाकुर का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अमावस्या के अवसर पर नावघाट खेड़ी मोरटक्का पर नर्मदा पूजन कर संत स्वामी महामंडलेश्वर विवेकानंदपुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, जगदीश सोनखेड़ी, गोपाल सोनी, आशीष चटकेले, मंगलेश तोमर, श्रृंगी उपाध्याय, प्रशांत मिश्रा साथ थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews