नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक ने कही ये बड़ी बात

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक ने कही ये बड़ी बात

खंडवा, सुशील विधानी। देश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसान, महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार निजीकरण के साथ युवाओं को बेरोजगार कर रही है। हमारे पास मुद्दों की कमी नहीं है लेकिन हमें एकजुटता का परिचय देना होगा। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक (mukul vasnik) ने कही। उन्होने कहा कि हमें सभी को साथ लेकर चलना होगा। मेरा पद तेरा पद पद से कोई बड़ा नहीं होता। आप अपने व्यक्तित्व में इतना प्रभावशाली बनाइये कि जनता आपको आगे बढ़ाए। उन्होने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए सभी को मिल जुलकर काम करना होगा।

मुकुल वासनिक ने कहा कि हम नगरीय निकाय चुनाव (urban body elections) में जनता के बीच जाएंगे। हम आपके बीच के ही प्रतिनिधि को चुनेंगे और उसी को उम्मीदवार मनाएंगे। ऐसा सिक्का जो जनता की भावनाओं पर खरा उतरे उसे टिकिट दिया जाएगा। उन्होने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, शहर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारी, संगठन, मोर्चा पदाधिकारियों के साथ ही विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होने बैठक ली। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी वासनिक के साथ अरूण यादव, कुलदीप इंदोरा, रामनिवास रावत, मनोहर बैरागी, राजकुमार पटेल, रेखा वर्मा सहित कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews