खंडवा में कोरोना विस्फोट, एक साथ 69 नए पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

खंडवा में कोरोना विस्फोट, एक साथ 69 नए पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

खंडवा| सुशील विधानी| कोरोना (Corona) महामारी संक्रमण के बीच खंडवा के लिए बुरी खबर आई है। एक दिन में पहली बार 69 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव (Corona POsitive) मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। लिस्ट जारी होते ही स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम के साथ पुलिस और जिला प्रशासन के अफसरों ने मरीजों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रविवार को खंडवा (Khandwa) में कोरोना विस्फोट हुआ और 69 नए मरीज मिले। खंडवा में रविवार को 274 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आई। इनमें से अब तक सर्वाधिक 69 मरीज संक्रमित मिले। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 165 हो गई। इसमें से 39 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

बता दें कि नए मामले चिडिय़ा मैदान, रामेश्वर रोड, बड़ाबम, घंटाघर चौक हनुमान मंदिर, रामकृष्ण गंज, टपालचाल गुरुनानक मार्ग, कहारवाड़ी और सिंधी कॉलोनी के रहवासी हैं। इधर, सारी वार्ड में हुई मौतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्टिकरण जारी किया है। जिले में अब तक आठ की मौत हो चुकी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews