संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

खण्डवा। सुशील विधानि।

जिले में 71 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश की चिकित्सा षिक्षा एवं संस्कृति विभाग की मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने ध्वजारोहण किया तथा आयोजित परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का प्रदेश के नागरिकों के नाम संदेश का वाचन भी किया तथा रंग बिरंगें गुब्बारे भी छोडे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्याार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्री एल.डी. बोरासी , मुख्य वन संरक्षक एस.एस. रावत, पुलिस अधीक्षक डॉ. षिवदयाल सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुषरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाष परिहार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि , अधिकारीगण व मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में आकर्षक परेड आयोजित की गई। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री राहुल देवलिया ने किया। परेड में सीनियर वर्ग में प्रथम पुरूस्कार एनसीसी बॉयज एसएन कॉलेज की टुकडी को दिया गया जबकि द्वितीय पुरूस्कार एन.सी.सी. गर्ल्स एस.एन. कॉलेज के दल को तथा तृतीय पुरूस्कार जिला पुलिस बल की टुकडी को प्रदान किया गया। जूनियर वर्ग मंे प्रथम पुरूस्कार सेंट जोसेफ एनसीसी बॉयज की टूकडी को दिया गया, जबकि द्वितीय पुरूस्कार एनसीसी गर्ल्स की टुकड़ी को तथा तृतीय पुरूस्कार एस.एन. कॉलेज के रेडक्रास की टुकड़ी को दिया गया।

इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम पुरूस्कार सेंट जोसेफ स्कूल की प्रस्तुति को, द्वितीय पुरूस्कार सोफिया कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को तथा तृतीय पुरूस्कार सुन्दरबाई गुप्ता स्कूल की प्रस्तुति को दिया गया। विभागों द्वारा प्रदर्षित झांकियों में प्रथम पुरूस्कार जिला षिक्षा केन्द्र की झांकी को दिया गया, जबकि द्वितीय पुरूस्कार कृषि विभाग की झांकी को दिया गया तथा तृतीय पुरूस्कार जिला निर्वाचन कार्यालय की झांकी को दिया गया। कार्यक्रम में सोफिया कान्वेंट स्कूल के बेंड प्लाटून को भी पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, नगर निगम, पषु चिकित्सा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक सेवा केन्द्र द्वारा भी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कल्पना दुबे, श्री प्रफुल्ल मण्डलोई ने किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews