विधायक पर कार्रवाई की मांग, दुष्कर्म पीड़िता का नाम उजागर करने का गंभीर आरोप

विधायक पर कार्रवाई की मांग, दुष्कर्म पीड़िता का नाम उजागर करने का गंभीर आरोप

KHANDWA NEWS :  मांधाता विधायक के सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विरोध शुरू हो गया है, दरअसल कांग्रेस का आरोप है कि मांधाता विधायक नारायण पटेल ने दुष्कर्म मासूम पीड़िता का नाम उजागर किया है। इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने  प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और मांधाता थाने पर जाकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया।

पुलिस अधिकारियों को दिया ज्ञापन 

कांग्रेस का आरोप है, की पिछले दिनों मांधाता में एक मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई जिसके बाद मांधाता विधायक नारायण पटेल ने न सिर्फ बच्ची की पहचान उजागर कर दी, बल्कि पत्रकारों से उसका नाम भी सार्वजनिक कर दिया, जबकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार रेप पीड़िता की पहचान उजागर करना अपराध है, ऐसे में अब पुलिस मांधाता विधायक नारायण पटेल के खिलाफ कार्रवाई करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews