खंडवा में ओवरब्रिज से नशे में धुत युवक कूदा, 40 फीट नीचे रेलवे पटरी पर गिरा, बोला- मामूली टेंशन थी

खंडवा में ओवरब्रिज से नशे में धुत युवक कूदा, 40 फीट नीचे रेलवे पटरी पर गिरा, बोला- मामूली टेंशन थी

Khandwa Drunk Youth Jumped Overbridge : सोमवार को खंडवा में शाम 5 बजे के लगभग एक युवक रेलवे ओवरब्रिज से कूद गया। 40 फीट नीचे रेलवे पटरी पर गिरने से उसे अंदरूनी चोंटे लगी है,  ब्रिज की 4 फीट ऊंची रेलिंग पर चढ़कर गिरते हुए राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली टीआई बलरामसिंह राठौर ने घायल युवक को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

नशे में था धुत युवक 

टीआई राठौर का कहना है कि, युवक का नाम ज्ञानसिंह पिता भोला (46) निवासी ग्राम सुकवा (खालवा) का है। ओवरब्रिज से कूदने की वजह घर का टेंशन बता रहा है, कहने लगा कि मांगकर खाता हूं, मामूली टेंशन था इसलिए कूद गया। इधर, बस स्टैंड के कुछ लोगों का कहना है कि, वह युवक नशे में था, अक्सर नशे में ही रहता है। उसे बसों में हेल्परी करते हुए दिखा है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, हाथ व पैर में गंभीर रूप से अंदरूनी चोंटे है। इस केस में थाना कोतवाली और जीआरपी पुलिस जांच में जुट गई है।

खंडवा से सुशील विधानी की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews