
खंडवा, सुशील विधानी। प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित सिंगाजी ताप परियोजना की इकाई 4 के बायलक के नीचे अचानक आग लग गई। इस कारण धुएं का गुबार उठकर बाहर जाने लगा और काले धुएं को निकलता देख मजदूरों ने अधिकारियों को इस बारे में बताया। इसके बाद तत्कार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और धधकती आग पर काबू पाया गया।
अच्छी बात रही कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ और कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने की घटना के कारण बिजली उत्पादन कर रही इकाई 4 को बंद करना पड़ा और इकाई 3 भी बंद हो गई। अभी फिलहाल फेस वन की इकाई 1 से बिजली उत्पादन किया जा रहा है। वहीं आग लगने की घटना के बाद जांच टीम गठित कर दी गई है जो आग लगने के कारणों की जांच करेंगे।
https://vimeo.com/606741649
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

