वन मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

वन मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

खंडवा, सुशील विधानी। वन मंत्री विजय शाह को एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। इस युवक ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट भी की और मंत्री को फोन पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मंत्री द्वारा पुलिस में शिकायत की गई जिसके बाद युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Rajgarh : शख्स ने किया वैक्सीन लगवाने के बाद पैरालिसिस ठीक होने का दावा

आरोपी मुकेश दरबार हरसूद विधानसभा क्षेत्र का निवासी है। युवक ने मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक पोस्ट की और और उसमें कई लोगों को टैग भी किया। इसी के साथ व्हाट्सएप पर मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मंत्री विजय शाह द्वारा पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से मामले की शिकायत की गई है। इस मामले में हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने बताया कि आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक पर धारा 506 (जान से मारने की धमकी) लगाई गई है और उसे नोटिस भेजा गया है।

[dgv_vimeo_video id=”567858374″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews