रोजगार दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी, 32 लाख लेकर फर्जी कंपनी गायब

रोजगार दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी, 32 लाख लेकर फर्जी कंपनी गायब

खंडवा, सुशील विधानी। घर बैठे काम देने का झांसा देकर एक कंपनी ने कई महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी कर ली। जब तक महिलाओं को इस बात का पता चलता, तब तक कंपनी उन्हें ठगकर फरार हो चुकी थी। इसके बाद अब उन्होने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

केंद्र सरकार राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। वहीं जिले में महिलाओं को गुमराह करने के लिए फर्जी कंपनियां लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रही है। ऐसा ही मामला खंडवा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिला, जहां सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण परिहार को ज्ञापन सौंपा। उन्होने बताया कि लघु उद्योग खोलने के नाम पर गुप्ता ट्रेडर्स नाम की किसी फर्जी कंपनी ने जिले की लगभग 15 ग्रुप की महिलाओं से करीब 32 लाख रूपये वसूल लिए और फिर गायब हो गई।

शिकायतकर्ता महिलाओं ने बताया कि गुप्ता ट्रेडर्स भोपाल द्वारा उन्हें पापड़ अचार सहित अन्य कार्य करने के लिए मशीन दिलाने का वादा किया गया था। महिलाओं ने कंपनी में पैसा जमा करा दिया और इधर कंपनी के कर्मचारी महिलाओं को धोखा देकर फरार हो गए। कंपनी के कर्मचारी सार्थक गुप्ता ने महिलाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाए कि आपको लाखों रुपए का रोजगार मिलेगा, आप कंपनी की स्वयं मालिक बन जाएंगी। लेकिन महिलाओं के साथ धोखा किया गया। इनका कहना है कि इन्होने अपने बच्चों का पेट काटकर एक-एक पैसा इकट्ठा किया था, लेकिन उन्हें गुमराह कर उनके साथ धोखाधड़ी की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने फर्जी कंपनी को खोजने और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews