खंडवा पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त

खंडवा पुलिस की कार्रवाई,  भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त

खंडवा, सुशील विधाणी।  खंडवा पुलिस (khandwa police) को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है । नगर पुलिस अधीक्षक (sp) के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस को गुरुवार की रात बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हरसूद रोड (harsood road) पर टवेरा वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब (English wine) चुनाव (election) में खपाने के लिए भेजी जा रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस (city kotwali police) ने टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया और रात्रि में हरसूद रोड पर टवेरा वाहन से भारी मात्रा में लदे अंग्रेजी शराब पुलिस ने जब्त (English liquor seized) की। वहीं अंग्रेजी शराब, टवेरा वाहन सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रात्रि में विशेष वाहन चेकिंग करने हेतु थाना कोतवाली पर शुक्रवार को हरसुद नाका पर वाहन चेकिंग लगाई थी । जो वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सुचना मिली की हरदा तरफ से एक टवेरा में दो व्यक्ति भारी मात्रा में अग्रेजी शराब लेकर आने वाले है । सुचना पर विश्वास करते हुए चेकिंग में लगे अधिकारी / कर्मचारी द्वारा कुछ देर बाद एक टवेरा वाहन आते दिखाई दिया, जो पुलिस की चेकिंग देखकर पिछे वापस भागने लगे, तो पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका ।

गाडी चेक करते वाक्त वाहन में 7 पेटी रायल स्टेज , 2 पेटी आफिसर च्वाईस , 1 पेटी मैजिक मुमेंट एवं 1 पेटी इम्पीरियल ब्लू कुल 11 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 98.640 लीटर किमती 1,48,800 रूपये एवं टवेरा वाहन कमांक एमपी 04 बीए 7611 किमती 4 लाख रूपये , कुल 5,48,880 रूपये का मश्रुका जब्त किया गया है।

आरोपी 1 भानुप्रताप पिता जगतराम सिंधी उम्र 28 साल निवासी सिंधी कालोनी खंडवा 2. अनिल उर्फ नानसा पिता जगदीश भील उम्र 29 साल निवासी बजरंग नगर जेतापुर खरगोन हाल ग्राम अंजटी खंडवा को गिरफतार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली खंडवा में अपराध कमांक 680/20 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट का मर्ग कायम किया गया है।

उक्त कार्रवाई में उनि भुवानसिंह वास्कले , प्र. आर बैजनाथ पाराशर , आरक्षक कमल डाबर , आरक्षक अमित चौहान , आरक्षक शिवेन्द्र शर्मा एवं डायल 100 का पायलेट सचिन पंवार का अग्रेजी शराब एवं आरोपी गिरफतार करने में सराहनीय योगदान रहा हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews