खंडवा में ग्राम पंचायत सचिव को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने आज खंडवा में ग्राम पंचायत नाहल्दा के सचिव कृष्ण देव पटेल को 25,000/- रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है वो एक स्कूल संचालक से उसका प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले रिश्वत ले रहा था ।
Gram Panchayat Secretary Khandwa arrested taking bribe

Gram Panchayat Secretary Khandwa arrested taking bribe

लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने एक ग्राम पंचायत सचिव को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, आरोपी सचिव ने एक स्कूल संचालक से प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले रिश्वत की मांग की थी, आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर राजेश सहाय के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक खंडवा जिले के ग्राम नाहल्दा में रहने वाले लक्ष्मण सिंह चौहान नामक व्यक्ति ने एक शिकायती आवेदन में सचिव ग्राम पंचायत नाहल्दा कृष्ण देव पटेल पर  50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाये।

स्कूल संचालक से प्रॉपर्टी टैक्स कम करने मांगी 50 हजार की रिश्वत 

आवेदक लक्ष्मण सिंह चौहान ने बताया कि उसका एक स्कूल नाहल्दा ग्राम पंचायत तहसील जिला खंडवा में है जिसका संचालन उनका बेटा करता है , उनके स्कूल का दो साल का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जो लगभग 2,20,000/- है जिसे कम करने के लिए ग्राम सचिव कृष्ण देव पटेल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई जिसके बाद ट्रैप प्लान की गई, लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम खंडवा पहुंची और ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण देव पटेल के बताये स्थान मेडिकल चौराहे के पास चाय की दुकान के सामने,  शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह चौहान को 25 हजार रुपये लेकर भेजा।

रिश्वत की राशि हाथ में आते ही पंचायत सचिव गिरफ्तार 

लक्ष्मण सिंह ने जैसे ही ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण देव पटेल को रिश्वत की राशि 25 हजार रुपये हाथ में दी पहले से तैयार लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया और उसके पास से 25 हजार रुपये बरामद कर लिए , लोकायुक्त पुलिस ने  आरोपी ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

सुशील विधाणी की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews