
खंडवा, सुशील विधाणी। बाल संप्रेक्षण गृह से रविवार सुबह 7 नाबालिग आरोपी फरार हो गए। यह चोरी, अपहरण और लूट की घटना के आरोपी थे घटना की जानकारी संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों को सुबह लगी जब 7 बच्चे कम पाए गए, कर्मचारियों ने तत्काल घटना की जानकारी बाल संप्रेक्षण गृह की अधीक्षिका को दी, अधीक्षिका ने घटनाक्रम की जानकारी खंडवा कोतवाली पुलिस को दी।
यह भी पढ़े…NID Madhyapradesh Recruitment :-एनआईडी ने जारी किया प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन
घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बलजीत सिंह दलबल के साथ पहुंच गए मौका स्थल पर वही नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे पहुंचे बाथरूम की दीवार तोड़कर संरक्षण गृह की दीवार फांद कर 7 बच्चे फरार हो गए हैं किसकी लापरवाही है यह तो जांच का विषय है लेकिन इनमें खंडवा (khandwa), बुरहानपुर, इंदौर, खरगोन और होशंगाबाद के विचाराधीन कैदी थे कई मामलों में सजा काट रहे थे।
[dgv_vimeo_video id=”679703272″]
यह भी पढ़े…MP School : फिर गरमाया बच्चों की स्कूल फीस का मामला, बाल आयोग-DEO तक पहुंची शिकायत, जाने अपडेटc
एडीपीओ हरजिंदर सिंह अरोरा के चार्ज में था बाल संरक्षण गृह पहले भी इनके समय चार्ज में रहते हुए यहां से बच्चे भाग चुके हैं इनका ट्रांसफर होने के बाद भी उन्हें रिलीव नहीं किया गया क्योंकि इनके चार्ज में बाल संरक्षण गृह है इस बात को बोलकर एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है इन 7 नाबालिग के फरार होने के बाद प्रबंधन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं कि आखिरकार ये 7 नाबालिग आरोपी दीवाल तोड़कर भागने में कैसे सफल हो गए ? संप्रेक्षण गृह में तैनात चौकीदार आखिर घटना के समय कहां थे, जो उन्हें घटना की जानकारी इतनी देर से क्यों लगी जिले में ही अलग-अलग लूट, अपहरण और चोरी जैसे मामले विचाराधीन हैं, खंडवा (khandwa) पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
गौरतलब है इस संप्रेक्षण गृह में कुल 8 किशोर थे जिसमे 7 के फरार होने के बाद एक किशोर बचा हुआ है बताया जा रहा है की यह 7 नाबालिग आरोपी पेड़ के सहारे बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकले।
[dgv_vimeo_video id=”679702971″]
