Khandwa By-Election: CM Shivraj ने की उद्यमी योजना, लोन गारंटी पर बड़ी घोषणा

Khandwa By-Election: CM Shivraj ने की उद्यमी योजना, लोन गारंटी पर बड़ी घोषणा

खंडवा, सुशील विधानी। आज सीएम शिवराज (CM Shivraj) खंडवा (khandwa) की यात्रा पर थे। इस दौरान सीएम शिवराज ने खंडवा के जावर में आयोजित जनसभा में विचार साझा किया। हम भाग्यशाली हैं कि हमने किसानों की जिंदगी बदलने के लिए खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयासरत है। 21 हजार करोड़ रुपये सरकार के खजाने से सब्सिडी के रूप में हमारी सरकार दे रही है। तभी किसानों को हम सस्ती बिजली दे पा रहे हैं।

अब हमने सूरज से भी बिजली बनाने का फैसला किया। मेरे किसान भाइयों, आप खेत में सोलर पैनल से बिजली का उत्पादन करो। नीचे खेती ऊपर बिजली का उत्पादन। मेरी सरकार आपसे अनुबंध करके बिजली खरीदेगी। आपको मुनाफा ही होगा, घाटा नहीं होने दूंगा। इसके लिए हम ऋण भी देंगे।

सीएम शिवराज ने कहा कि हमने संबल योजना में तय किया था कि गरीब परिवारों के मेधावी बच्चों का मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईएम जैसे संस्थानों में एडमिशन होगा, तो उनकी फीस हमारी सरकार भरवायेगी। कमलनाथ जी ने सत्ता में आते ही यह योजना बंद कर दी। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि गरीब के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई-लिखाई, दवाई और रोजगार का इंतजाम हो जाए। किसी भी गरीब परिवार को अभाव की जिंदगी न जीनी पड़े। संबल योजना में गर्भवती बहनों को पोषण आहार व लड्डू खाने के लिए पहले 4 हजार और बाद में 12 हजार रुपये देते थे, कमलनाथ जी ने बहनों के मुंह से लड्डू का भी पैसा छीन लिया था। हमने इस योजना को फिर से प्रारंभ कर दिया है।

Read More: आबकारी अधिकारी विवाद मामला, शिकायतकर्ता पर ही हुआ इसलिए प्रकरण दर्ज

सीएम शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में हमारे युवा बेटे-बेटी अपना उद्योग धंधा लगायेंगे। लोन की गारंटी भी हमारी सरकार देगी और ब्याज की सब्सिडी भी। नंदकुमार सिंह चौहान नंदू भैया के सपनों को हम पूरा करेंगे। उनके सम्मान में हमने खंडवा मेडिकल कॉलेज का नाम भी नंदकुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज, खंडवा कर दिया है। जावर सहित पूरे प्रदेश के गांवों में पाइपलाइन और ट्रीटमेंट प्लांट से घर-घर तक नलों से पानी पहुंचाया जाएगा। जावर क्षेत्र के लिए ₹2 करोड़ राशि की व्यवस्था की गई है। अब पानी भरने के लिए हैंडपंप तक नहीं जाना होगा।

बोले विजयवर्गीय – मोदी जी ने निभाया मां का दायित्व

वहीँ एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हैं। पूरे देश कुल निशुल्क टीका लगवा कर एक मां की भूमिका अदा की है। कैलाश विजयवर्गीय खंडवा लोकसभा उपचुनाव के चलते मांधाता क्षेत्र की बूंदी में एक चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। इस दौरान उन्होंने यह बात कही।

[dgv_vimeo_video id=”638141916″]

लोकसभा उपचुनाव में रोज नए-नए मुद्दे और वादे सामने आ रहे हैं। 100 करोड़ वैक्सीनेशन को लेकर भी भाजपा इसे भुनाने में लगी हुई है। लोकसभा उपचुनाव में जनसभा को संबोधित करने खंडवा के मुंदी पहुँचे।

[dgv_vimeo_video id=”638142710″]

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे एक मां अपने नन्हे बच्चों को टीके लगवाती है। वैसे ही पूरे देश में फ्री वैक्सिंग लगवा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मां का दायित्व निभाया है

[dgv_vimeo_video id=”638142490″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews