4 कोरोना पॉजिटिव मिलने से खंडवा में मरीजों की संख्या हुई 56

4 कोरोना पॉजिटिव मिलने से खंडवा में मरीजों की संख्या हुई 56

खंडवा।सुशील विधानी।

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।चार और कोरोना पॉजिटिव के मिलने से अब तक यहां मरीजों की संख्या 56 हो चुकी है।

डॉ, योगेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात प्राप्त सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट में 4 कोरोना पॉजिटिव खण्डवा के हैं। इस तरह अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 56 हो चुकी है जिसमे से उन्होंने बताया कि ये मरीज शहर के गंज बाजार, सिंधी कॉलोनी और बड़ा बम क्षेत्र के निवासी हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। कुल 32 लोग खण्डवा अस्पताल से और 1 इंदौर के अस्पताल से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल 7 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। डॉ शर्मा ने बताया कि अब तक लगभग 570 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews