12 सितंबर को खंडवा में रोजगार मेला, 5वीं पास युवाओं को भी मिलेगा नौकरी का मौका, मिलेगा 13 हजार रूपए तक स्टाइपेंड

खंडवा रोजगार मेला 2026 युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर लेकर आ रहा है। दरअसल हरसूद के चारखेड़ा स्थित तितली पार्क में 12 सितंबर को होने वाले इस मेले में 5वीं पास से लेकर 10वीं तक पढ़े और पढ़ाई बीच में छोड़ चुके युवाओं को भी निजी कंपनियों में नौकरी का मौका मिलेगा।
12 सितंबर को खंडवा में रोजगार मेला, 5वीं पास युवाओं को भी मिलेगा नौकरी का मौका, मिलेगा 13 हजार रूपए स्टाइपेंड

खंडवा जिले के युवाओं के लिए 12 सितंबर को रोजगार पाने का बड़ा मौका मिलने जा रहा है। बता दें कि वन विभाग की ओर से हरसूद तहसील के चारखेड़ा स्थित तितली पार्क में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में निजी कंपनियां अलग-अलग तकनीकी और ऑपरेटर पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी। खास बात यह है कि कम पढ़े-लिखे युवाओं को भी इसमें आवेदन का मौका दिया गया है।

वन विभाग के मुताबिक मेले का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रोजगार मेले में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के साथ नौकरी का अवसर भी मिलेगा।

खंडवा रोजगार मेले में किन पदों पर होगी भर्ती?

दरअसल डीएफओ राकेश कुमार डामोर ने बताया कि रोजगार मेले में उन युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने कम से कम 5वीं से 10वीं तक पढ़ाई की है या किसी कारणवश स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके हैं। निजी कंपनियां मौके पर ही उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

इन पदों पर भर्ती की जाएगी:

  • स्पिनिंग ऑपरेटर
  • वीविंग ऑपरेटर
  • प्रोसेस ऑपरेटर
  • मशीन ऑपरेटर
  • फिटर
  • इलेक्ट्रिशियन

बता दें कि इन पदों के लिए तकनीकी काम में रुचि रखने वाले युवाओं को मौका मिलेगा। चयन प्रक्रिया के दौरान कंपनियां उम्मीदवारों की योग्यता और उपलब्ध पदों के अनुसार निर्णय लेंगी। इससे ऐसे युवाओं को भी रोजगार का अवसर मिलेगा जिन्हें लंबे समय से नौकरी की तलाश है।

18 हजार तक सैलरी का मौका

दरअसल रोजगार मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि चयनित उम्मीदवारों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हर महीने 13 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वेतन 13 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है। इसके अलावा कंपनियों की ओर से हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उन युवाओं को राहत मिलेगी जिन्हें नौकरी के लिए दूसरे शहरों में रहने की चिंता रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए यह सुविधा खास तौर पर फायदेमंद मानी जा रही है।

जानकारी दे दें कि रोजगार मेला 12 सितंबर शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर तितली पार्क, चारखेड़ा, तहसील हरसूद, जिला खंडवा पहुंचना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews