अब भाजपा विधायक ने की महिला कलेक्टर के खिलाफ विवादित टिप्पणी

अब भाजपा विधायक ने की महिला कलेक्टर के खिलाफ विवादित टिप्पणी

खंडवा। राजगढ़ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कलेक्टर निधि निवेदिता द्वारा बीजेपी नेता को चांटा मारने की घटना बीजेपी नेताओं के गुस्से को चरम पर पहुंचा रही है ।ताजा मामला खंडवा जिले के पंधाना विधानसभा से भाजपा विधायक राम दान्गोरे का है जिन्होंने निधि निवेदिता जैसे कलेक्टरों को सुधारने की बात कह डाली है। दरअसल खंडवा में आज भाजपा द्वारा कमलनाथ सरकार के माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के विरोध में भाजपा के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत एक सभा का आयोजन किया गया था जिस में बोलते हुए राम दान्गोरे ने कलेक्टर के खिलाफ यह टिप्पणी की। राम इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा कि अफसरों की पागलपंथी हम दूर करेंगे। हालांकि बाद में खंडवा से सांसद नंदकुमार चौहान ने राम का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है लेकिन कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर विधायक को घेर लिया है और उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की धमकी दे डाली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews