Khandwa News : ग्रेजुएट होने भाजपा विधायक ने दी बीएसडब्ल्यू की परीक्षा, अन्य छात्रों की तरह एसएन कॉलेज सेंटर में दिया एग्जाम

पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, मैं सभी युवाओं और खासकर बच्चियों से कहना चाहती हूं कि यदि किसी कारण से आपकी पढ़ाई छूट गई है तो बाद में उसे पूरी करने की कोशिश जरूर करें।
khandwa mla

Khandwa News : “पढ़ाई करने की कोई उम्र नहीं होती” यह कहावत तो आपने कई बार पढ़ी और सुनी होगी, लेकिन इसका जीता–जागता उदाहरण मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में देखने को मिला है। जहां भाजपा विधायक कंचन तनवे ने बीएसडब्ल्यू की परीक्षा दी।

विधायक ने नही छोड़ी पढ़ाई, डिग्री को रखा जारी

बीएसडब्ल्यू की पढ़ाई के दौरान उन्हें जिला पंचायत का चुनाव लड़ना पड़ा। वह चुनाव जीतकर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी बनी, भाग्य ऐसा चमका की बाद में बीजेपी ने उन्हें विधानसभा का टिकट दिया और वह भारी बहुमत से चुनाव जीतकर खंडवा से विधायक बन गई। इसके बाद विधायक कंचन तनवे ने पढ़ाई छोड़ी नही। डिग्री को आगे जारी रखते हुए उन्होंने आज बीएसडब्ल्यू की परीक्षा दी है।

mla Kanchan Tanve

इस दौरान कंचन तनवे ने कहा कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, मैं सभी युवाओं और खासकर बच्चियों से कहना चाहती हूं कि यदि किसी कारण से आपकी पढ़ाई छूट गई है तो बाद में उसे पूरी करने की कोशिश जरूर करें।

खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews