Khandwa News : आदिवासी-मुस्लिम के बीच मामूली बात पर हुआ विवाद, मामला दर्ज

bhopal

Khandwa News : खंडवा जिले के पंधाना के टेमीखुर्द गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के मामला गर्मा गया। आदिवासी और मुस्लिम समाज के युवकों के बीच मामूली बात पर हुआ विवाद मारपीट पर उतर आया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए। दोनो पक्षों से घायल युवकों को खंडवा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

यह है मामला

जिला अस्पताल में भर्ती घायल राम बारे ने बताया गांव के ही आधा दर्जन से अधिक युवक आए और कुल्हाड़ी व तलवार से हमला कर दिया। हमले में विशाल गोलकर के सिर में गहरी चोटें आई। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया की करीब तीन महीने पूर्व MSG पर अनीश से गांव के ही युवक से गाली गलौज का विवाद हुआ था। लेकिन आज अनीश के भाई अरबाज को कुछ लोगो ने रुक कर उसके साथ मारपीट की।

[dgv_vimeo_video id=”811770030″]

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकयत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पूरे गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल गांव में शांति है।
खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”811770898″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews