
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Khandwa News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में चोरी की आशंका में एक युवक की पिटाई करने और उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि युवक को पीटा गया और अधमरा छोड़ दिया गया। जब पुलिस उसे अस्पताल ले गई, तब उसने दम तोड़ दिया। परिजन अब इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो वहीं पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियाँ जोड़ने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि यह मामला खंडवा जिले के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र का है। पुलिस में शिकायत हुई है कि ग्राम छोटी छैगांव के एक पटेल के यहां 4 लोग चने चुराने पहुंचे थे। आधे चने चुराए और आधे छोड़ दिए। ग्रामीण जग गए थे। इसके बाद अलसुबह पुलिस को सूचना मिली कि नदी किनारे एक युवक अधमरा पड़ा है। पुलिस ने इसे अस्पताल पहुंचाया। इस बीच युवक की मौत हो गई। वहीं, परिजन ने इस मामले में कहा कि शेख फिरोज के साथ सामूहिक मारपीट हुई है। उसे इतना मारा गया कि इसकी चमड़ी उधेड़ दी गई।
[dgv_vimeo_video id=”816023440″]
गौरतलब है कि परिजन ने कहा कि गांव के कुछ पटेलों ने चार लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट कराई है। इनमें से शेख फिरोज अधमरा मिला और उसने दम तोड़ दिया। जबकि तीन अन्य लापता है। परिजन का आरोप है कि सामूहिक मारपीट की वजह से शेख फिरोज की जान गई है। इस मामले में खंडवा जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर परिजन जुटे और कार्रवाई की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में मौन है।
खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”816023579″]
