
Khandwa News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैम्पस से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक मृत नवजात को मुंह में लेकर कुत्ता अस्पताल परिसर के बाहर घूमता रहा। आसपास के लोगों ने जब यह नजारा देखा तो तुरंत कुत्ते के पीछे भागे तब कुत्ते ने नवजात को वहीं छोड़कर भाग गया।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा की हरदा जिले का एक परिवार खंडवा में प्रसव के लिए आया था। देर रात करीब 03 बजे महिला को मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ अस्पताल के डॉक्टर ने महिला के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए नवजात का शव सौंप दिया था। लेकिन बच्चों के परिजन बच्चों को अस्पताल परिसर के पास ही एक गड्ढा कर वहीं दफना दिया।
[dgv_vimeo_video id=”979970800″]
वहां मौजूद आवारा कुत्तों ने नवजात को गड्ढे से निकाल कर उसको परिसर में लेकर घूमते रहे। जब यह नजारा वहां मौजूद लोगों ने देखा तो फौरन कुत्ते से नवजात के शव को छुड़वाया। और फिर पुलिस और डॉक्टर को इसकी सूचना दी। नवजात का शव पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। वही मोघट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने परिवार और डॉक्टर से बातचीत कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”979970166″]
