खंडवा मर्डर केस: धनराज हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा मर्डर केस: धनराज हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा, सुशील विधानी

जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पंधाना रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने करीब सुबह 7 बजे जहां पर नकाबपोश बदमाश ने सब्जी मंडी से सब्जियां खरीद कर घर जा रहा था, तभी युवक को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाश ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की, जहां आरोपी जल्द ही पकड़े गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। साथ ही आरोपियों को भगाने में मदद करने वाले सहयोगीयों को भी गिरफ़्तार किया है। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर पर कपड़े बदले थे और सिंगोट क्षेत्र की ओर भाग गया था सीसीटीवी फुटेज किया है भूमिका रही है। पकड़े गए आरोपी में  फिरोज खान जिसकी उम्र 24 साल है जो कि गुलमोहर कालोनी खंडवा का निवासी है और सोहेल उर्फ सोनू  चौहान, जिसकी  उम्र 23 साल है, जोकि कब्रस्तान रोड खंडवा का रहने वाला है और अन्य लोगों को गिरफ्त में लिया गया है।

खंडवा पुलिस द्वारा दिनांक 10 अगस्त को पंधाना रोड स्थित महिन्द्रा शोरुम के सामने हुई धनराज पिता भैयालाल कनाडे उम्र 23 वर्ष निवासी छोटा आंवार पद्मकुण्ड वार्ड की हत्या के मुख्य अभियुक्त फिरोज को आज भोपाल से गिरफ्तार किया गया है ।

10 अगस्त को सुबह 7 बजे करीब जब मृतक धनराज सब्जी लेकर बेचने के लिए सिर पर सब्जी का बोरा लेकर पंधाना रोड सब्जी मंडी से निकला था तो महिन्द्रा शोरुम के आगे , रोड पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकूओ से हमला कर धनराज को घायल कर दिया था, जिससे धनराज की जिला अस्पताल खंडवा में ईलाज के दौरान मौत हो गयी थी। उक्त घटना पर थाना मोघटरोड पर अपराध क्रमांक 384/20 धारा 307,302 भादवि , 3 ( 2 ) ( वी ) अजा / अजजा . अत्या . निवा . अधि . 1989 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

उक्त घटना से समस्त खंडवा जिले में सनसनी फैल गयी थी । पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी वीडियो फुटेज का सतत अवलोकन एवं मुखबिर सूत्रो के मध्यम से आरोपी की पहचान राजा उर्फ फिरोज पिता अकरम खान निवासी गुलमोहर कालोनी के रुप में की। पुलिस द्वारा सतत तलाशी अभियान चलाया इसी तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी राजा उर्फ फिरोज को भगाने में मदद करने वाले आरोपी सोहेल को 11 अगस्त को पकड़ने में कामयाबी मिली ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खंडवा विवेक सिंह द्वारा जिला स्तरीय टीमे तैयार कर आरोपी फिरोज उर्फ राजा की गिरफ्तारी हेतू आसपास के जिलो बुरहानपुर , हरदा , खरगोन , भोपाल व देवास जहां आरोपी की रिश्तेदारी है, वहां पुलिस भेजी गयी। इसी तारतम्य में भोपाल की टीम को आरोपी फिरोज उर्फ राजा को भोपाल में पकड़ने में सफलता मिली, जिसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी फिरोज उर्फ राजा से घटना के संबंध में और घटना में प्रयुक्त आलाजरब के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी फिरोज उर्फ राजा को कल माननीय न्यायालय के समक्ष पुलिस रिमाण्ड के लिए प्रस्तुत किया जायेगा । आरोपी फिरोज उर्फ राजा की गिरफ्तारी में नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे , थाना प्रभारी मोघटरोड बी.एल.अटोदे , थाना प्रभारी कोतवाली बी.एल.मण्डलोई , उनि यशवंत बडोले , उनि रामप्रकाश गौतम , उनि रामप्रकाश यादव , आरक्षक सुनील , रणवीर , महेन्द्र थाना मोघटरोड़ एवं आरक्षक अमित यादव थाना कोतवाली , आर.जितेन्द्र , आर.सुनील सायबर सेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews