बेहद खूबसूरत है मध्य प्रदेश का हनुवंतिया टापू, यहां ट्रैकिंग के साथ फ्लोटिंग का भी उठाएं आनंद

Hanuwantiya Island

Hanuwantiya Island MP : देशभर में अधिकतम ऐसे लोग रहते हैं जिन्हें अक्सर घूमना-फिरना ज्यादा पसंद होता है। अपने देश में पर्यटन स्थलों की कोई कमी नहीं है। कई लोग बीच पर जाना पसंद करते हैं तो कई लोग पहाड़ों की वादियों में शांति प्राप्त करना चाहते हैं तो वहीं कई लोग मंदिर यानि धार्मिक स्थलों का भ्रमण करना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको मध्य प्रदेश में स्थित हनुवंतिया टापू के बारे में बताएंगे जो कि ट्रैकिंग, फ्लोटिंग और खासकर बर्ड लवर्स के लिए परफेक्ट जगह है। चलिए विस्तार से जानें…

खंडवा में स्थित है टापू

हनुवंतिया टापू मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित है। यहां की मनमोहक खूबसूरती देखकर आप भी कायल हो जाएंगे। यह राज्य का एक रोमांचक प्राकृतिक स्थल है जो अनेक प्रकार की एक्टिविटिज के लिए जाना जाता है।

  • टापू पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है और यहां आप ट्रैकिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।
  • यदि आप वाटर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं तो यहां आपको फ्लोटिंग (राफ्टिंग) का भी आनंद उठा सकते हैं।
  • इसके अलावा, जीप सफारी का आनंद भी ले सकते हैं।
  • हनुवंतिया टापू मध्य प्रदेश के पक्षी प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग समान स्थल है। यहां आपको मोर, काले सारस और यूरोपीय ऑस्ट्रे जैसे प्रमुख पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी।
  • यहां आप हॉट एयर बैलून के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट्स जैसे स्कूबा डाइविंग, वॉटर ज़ोरिंग, वॉटर पैरासेलिंग और बोटिंग जैसे एक्टिविटिज का भी आनंद ले सकते हैं।

कैसे पहुंचे हनुवंतिया टापू

  • वायुमार्ग: आप इंदौर एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं, जो हनुवंतिया टापू के निकटतम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है। इंदौर से हनुवंतिया टापू तक आप कार, टैक्सी या टूर वाहन से पहुंच सकते हैं।
  • रेलमार्ग: आप खंडवा रेलवे स्टेशन पहुंचकर भी हनुवंतिया टापू जा सकते हैं। खंडवा से टैक्सी, बस या कार का उपयोग करके आप हनुवंतिया टापू पहुंच सकते हैं।
  • सड़कमार्ग: आप किसी भी सड़क यातायात साधन के साथ हनुवंतिया टापू पहुंच सकते हैं। आपके पास अपनी गाड़ी होने पर आप खुद ड्राइव करके यहां पहुंच सकते हैं।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews