दिव्यांगजनों ने दिया ज्ञापन, समस्याओं के समाधान कराने की उठाई मांग

दिव्यांगजनों ने दिया ज्ञापन, समस्याओं के समाधान कराने की उठाई मांग

खंडवा, सुशील विधाणी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंडवा में आज जिले के दिव्यांग जनों ने अपनी समस्याओं के समाधान कराने के लिए कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में लिखा गया कि मध्य प्रदेश विकलांग मंच आपसे अनुरोध करता है कि राष्ट्रीय विकलांग मंच शाखा मध्य प्रदेश विकलांग मंच ( जिला खंडवा ) विकलांगों के द्वारा संचालित संगठन है, जो कि भारत के 10 राज्यों तथा मध्य प्रदेश के 12 जिलों के 48 ब्लाकों में वॉलेंटियर मूवमेंट के साथ कार्य कर रहा है । जिसमें यह मंच विकलांगों के अधिकारों की पैरवी करता है । विकलांगों की समस्याओं को सुनकर शासन स्तर पर पहुंचा कर समस्या का समाधान करता है तथा शिक्षा रोजगार से जोड़ने के लिए विकलांगों को जोड़ता है । विकलांगों की योजना तथा कानून को उन तक पहुंचाने का प्रशिक्षण के माध्यम से प्रयास करता है।

सौंपे गए ज्ञापन में समस्याओं के समाधान की बात कही गई है, जिसमें जिले के सभी दिव्यांग जनों को अलग से खाद्यान्न पर्ची वितरित करने के निर्देश करने की मांग की गई है। वहीं सामाजिक न्याय एवं सांसद निधि से जिले के दिव्यांग जनों को प्राप्त मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल रिपेयरिंग का शिविर सामाजिक न्याय विभाग से लगाने के आदेश कर दिव्यांग जनों के समस्या हा हाल करवाने की बात कही गई है। पिछले 6 माह पूर्व सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को उनके परीक्षण करने के उपरांत उपकरण बांटने के लिए जो शिविर लगाया गया था, शिविर में चिन्हित दिव्यांगों को आज तक कोई उपकरण प्राप्त नहीं हुआ है। शीघ्र अति शीघ्र उपकरण दिलवाने की मांग की गई है। वहीं खंडवा जिले में मध्य प्रदेश विकलांग मंच द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह अंतर्गत 8 दिव्यांग जोड़ों का विवाह करवाया गया था जिसकी राशि आज तक दिव्यांग जनों को प्राप्त नहीं हुई है इस राशि को भी दिव्यांगों के खाते में जमा करवाने की भी बात कही गई है। सामाजिक न्याय विभाग में रैप निर्माण करना । ऐसी अनेक मांगों को लेकर आज दिव्यांग जनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews