प्रदेश में सबसे अधिक बारिश खंडवा में, निचली बस्ती में घुसा पानी

प्रदेश में सबसे अधिक बारिश खंडवा में, निचली बस्ती में घुसा पानी

खंडवा| सुशील विधानी| अरब सागर से उठे तूफान निसर्ग के चलते खंडवा में तेज हवा-आंधी के साथ बारिश हुई। 24 घंटों में खंडवा में प्रदेश की सबसे अधिक बारिश पांच इंच से अधिक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार खंडवा में 132 मिमी बारिश दर्ज की गई है। , देर रात हुई बारिश से रामनगर क्षेत्र में स्थित निचली बस्ती में बारिश का पानी घुस गया।

खण्डवा में 5 इंच बारिश 132 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं गुरुवार को भी तेज हवा-आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर, गुरुवार सुबह से शहर में रिमझिम बारिश हो रही है। वहीं सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है। लोग फुहारों के बीच बाजार पहुंचे और अपने जरूरी काम निपटाए।

27 जिलों में भारी बारिश और कुछ जिलो मे अति भारी बारिश की चेतावनी
रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास और अशोकनगर में भारी बारिश और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है|

प्रशासन अलर्ट
इधर मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने पर जिला प्रशासन निसर्ग तूफान को लेकर हरकत में आया है। तूफान के असर से हवा आंधी और भारी बारिश की चेतावनी के चलते कलेक्टर अनय द्विवेदी ने जिले के सभी एसडीएम को ग्रामों में मुनादी कराकर लोगों को तूफान से बचाओ के प्रति जागरूक करने और उपार्जन केंद्रों पर खुले में रखा अनाज जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तूफान के दौरान बनने वाली विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय में बनाया गया है। आंधी और बारिश से समस्या होने पर कंट्रोल रूम के नंबर 0733-2224135 पर सूचना दी जा सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews