मां-बेटी की हूई जलने से मौत, पिता ने लगाया ससुराल पक्ष पर जिंदा जलाने का आरोप

मां-बेटी की हूई जलने से मौत, पिता ने लगाया ससुराल पक्ष पर जिंदा जलाने का आरोप

खंडवा,सुशील विधाणी। मूंदी थानान्तर्गत ग्राम गोण्डखेडा में 27 साल की रीनाबाई पति आशीष और उसकी देढ़ साल की मासूम बेटी जिया की शत प्रतिशत जलने से बीती रात को हुई मौत के मामले मे पीड़ित पिता ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी और नातिन को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है । रीनाबाई के पिता रूपसिह वल्द छीतू निवासी कुमठी ने नायब तहसीलदार उदयसिह मण्डलोई के समक्ष मूंदी थाने पर बयान दर्ज कराये है । पीड़ित पिता ने कहा कि मेरी बेटी को दामाद सहित उसके ससुराल वाले परेशान करते थे। कल रात को साढ़े तीन बजे मुझे मोबाईल पर यह सूचना दी गई कि एलपीजी गेस सिलेण्डर फट गया था। इस कारण आग लगने से रीना बाई और उसकी बेटी की मौत हो गई है। मैं अपने परिवार के लोगों के साथ सुबह गोण्डखेडा पहुंचा तो देखा मेरी बेटी रीना और नातिन जिया पूरी तरह जली हुई है । घर का सिलेण्डर भी सुरक्षित है जो घर के बाहर पडा था। रूपसिंह वल्द छीतू ने बताया कि मेरे दो बेटे है वे भी मजदूरी करते है, मैं भी मजदूरी करता हूं, मैने अपनी इकलौती बेटी को मजदूरी करके पाला पोसा है । उसने दामाद आशीष सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यो पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

उधर जलने से मां बेटी की मौत के मामले मे सूचना पाकर एसडीएम डॉ ममता खेडे तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. एसएस मुजाल्दा गोण्डखेडा पहुंचे । एसडीएम की मौजूदगी में घटना स्थल की जांच पुलिस और फोरेन्सिक एक्सपर्ट द्वारा की गई। मौके से प्लास्टिक की दो केन भी जप्त की गई। बताया जाता है कि मां बेटी की लाश एक साथ खटिया पर पूरी तरह जली हुई अवस्था में पड़ी थी । दोनों को पहचाननता मुश्किल हो रहा था। जले हुये अवशेष भी पुलिस ने पो​लिथिन मे जब्त किये है। जले हुये बिस्तरो से केरोसिन की गंध आने की बात सामने आयी है। रीनाबाई और उसकी बेटी जिया के शव का पुलिस ने मूंदी में शव परीक्षण कराया गया है।

उधर मृतिका रीनाबाई का पति इस घटना के बाद घबराने लगा जिसे मूंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोण्डखेडा में जब घटना स्थल पर कमरे की जांच की जा रही थी तब घर के बाहर खड़े रीनाबाई के पिता और उसकी मां भाई और भाभीयों ने एसडीएम के समक्ष ही रीनाबाई और बेटी जिया को जलाकर मारने का आरोप लगाया, मायके पक्ष के लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हुये । समूचा मामला संदेहास्पद बताया जा रहा है । अब रीनाबाई के पिता के जलाकर मार डालने के आरोप से मामला बेहद गम्भीर हो गया है । अब पीएम रिपोर्ट और फोरन्सिक एक्सपर्ट से मिलने वाली रिपोर्ट पर जांच में वास्तविक तथ्य सामने आयेंगे, यह मामला क्या हत्या का है इस सवाल का जवाब जांच के बाद उजागर होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews