नगर निगम ने सोशल डिस्टेंस का पालन कराने दुकानें हटवाई, व्यवसायियों में आक्रोश

नगर निगम ने सोशल डिस्टेंस का पालन कराने दुकानें हटवाई, व्यवसायियों में आक्रोश

खंडवा,सुशील विधानी

खंडवा नगर निगम द्वारा शनिवार को बस स्टैंड क्षेत्र से फल व्यवसायियों की दुकानें हटाई गई। इस कार्रवाई के बाद फल व्यवसायियों में काफी आक्रोश देखा गया लेकिन कलेक्टर का आदेश होने के कारण नगर निगम के अधिकारी जेसीबी सहित वाहन और कर्मचारी लेकर फल व्यवसायियों के पास पहुंच गए। नगर निगम उपायुक्त दिनेश मिश्रा ने बताया कि फल व्यवसायी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे, मेन रोड पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी इसीलिए कलेक्टर के आदेश पर दुकाने हटाई गई।

नगर निगम के कर्मचारी का कहना है कि फल का व्यवसाय करने के लिए उन्हें ठेले पर अपना व्यापार करना होगा। वहीं इसे लेकर व्यापारियों ने काफी आक्रोश है, उन्होंने कहा कि इससे पहले सिनेमा चौक पर फल व्यापार का काम करते थे लेकिन वहां से नगर निगम ने पूरा व्यापार खत्म कर दिया। अब यहां व्यवसाय शुरू किया तो यहां से भी हटा दिया गया है। नगर निगम आज तक एक भी सक्सेस बाजार जोन नहीं बना पाई, वो केवल बेरोजगारी ही दे रही है। ठेले पर व्यापार करते हैं तो यातायात विभाग काम नहीं करने देता ऐसे में वो अब जाएं तो जाएं कहां।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews