पंधाना विधायक सहित लोगों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

pandhana-MLA-complaint-in-police-station

खंडवा। सुशील विधानि।

पंधाना टीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार शाम पंधाना विधायक राम डागोरे को साथ दर्जनभर लोग एसपी कार्यालय पहुंचे शिकायत करने पहुंचे लोगों में पंधाना टीआई मोहनसिंह  सिनंगोरे पर महिला से अभद्रता और युवक से मारपीट करने का आरोप लगाया साथ ही युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने की बात कही रितेश राठौर ने बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 10:00 बजे थाने के सामने से जा रहा था तभी टीआई सिंगोरे ने गाड़ी रोकी और दस्तावेज मांगे मैंने कहा कागज घर पर हैं मैं ले कर देता हूं इतनी बात सुनने के बाद टीआई ने गाली-गलौज शुरू कर दी गाड़ी थाने में जमा कर ली और मुझे भगा दिया इसी प्रकार थाने पहुंचकर एक महिला के साथ टीआई ने अभद्रता की इसमें अलावा सुनील जयसवाल ,चंकी सावले,  मयंक गंगराड़े ने भी टीआई द्वारा अभद्रता व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है

पंधाना विधायक रामधन गोरे बताया कि पंधाना टीआई द्वारा विधानसभा क्षेत्र की जनता को परेशान किया जा रहा है घरों के बाहर बैठी महिलाओं पर टिप्पणी करते निकलते हैं और चेकिंग के नाम पर युवकों से रोककर गाली गलौज कर मारपीट भी करते हैं लोगों की शिकायत सुन एसपी डॉ शीवदयाल सिंग ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है परमानंद कुशवाहा, अश्विन साहू ,पवन गोलकर ,अजय सिंह राठौर ऐश्वर्या गंगराड़े, रजत गंगराड़े ,सौरभ सोनी, नितेश नामदेव ,महेश महाजन ,मोती सिंह आदि मौजूद थे

इनका कहना है डॉक्टर शिव दयाल सिंह एसपी खंडवा

पंधाना टीआई के खिलाफ लोगों ने शिकायत की है शिकायत के आधार पर मामले की जांच एसपी से करवाई जा रही है 3 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews