सांसद नंदकुमार चौहान के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए संसदीय क्षेत्र में पूजा-पाठ और दुआओं का दौर

सांसद  नंदकुमार चौहान के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए संसदीय क्षेत्र में पूजा-पाठ और दुआओं का दौर

खंडवा, सुशील विधानी| भारतीय जनता पार्टी (bjp) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar Singh CHauhan) की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कार्यकर्ता कर रहे। खंडवा (Khandwa) के संत दादाजी धूनीवाले दरबार में पिछले 5 दिनों से कार्यकर्ता हवन पूजन कर रहे हैं। संसदीय क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में सांसद नंदकुमार सिंह के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कार्यकर्ता प्रार्थना कर रहे हैं|

शनिवार से 40 अधिक मंडलों में भी उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए सुंदरकांड पाठ के आयोजन होंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नंदकुमार सिंह चौहान 11 जनवरी को कोरोना संक्रमित हुए थे। उनका भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज चल रहा था। खंडवा में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष, सेवादास पटेल के मार्गदर्शन में पूरी पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं द्वारा अलग-अलग दिन दादाजी धाम में पूजा व हवन किया जा रहा है। पूरे संसदीय क्षेत्र में पूजा हवन एवं दुआओं का दौर चल रहा है। सभी यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सांसद श्री चौहान जो राजनीति के संत कहे जाते हैं वे शीघ्र स्वस्थ होकर हम सभी के बीच पहुंचे।

उच्च इलाज हेतु सांसद श्री चौहान को वरिष्ठ डाक्टरों के मार्गदर्शन में भोपाल से दिल्ली रैफर किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव ने भी ट्वीट कर सांसद श्री चौहान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सुनील जैन ने बताया कि दादाजी धाम में सात दिवसीय हवन पूजन के इस कार्यक्रम में शुक्रवार को पं. सोमनाथ पहारे ने मंत्रोच्चार कर हवन संपन्न कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, हितेंद्र सिंह सोलंकी, रामचंद्र मौर्य, रामगोपाल शर्मा, आशीष चटकेले, भूपेन्द्र सिंह चौहान, राजेश तिवारी, अनिल वर्मा, मंगलेश तोमर, श्रृंगी उपाध्याय, कपिल अग्रवाल, यशदीप चौरे, दिलीप पाटिल आदि मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews