
खंडवा, सुशील विधानी। पुलिस ने ईनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है।पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल हितेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक रेल इटारसी अजय संगर के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक बबिता कठेरिया थाना प्रभारी थाना जीआरपी खंडवा के निर्देशन में एमएस चौहान द्वारा 1000 रूपये के ईनामी बदमाश को पकड़ा गया। इस फरार आरोपी अरविन्द की तलाश करते पुलिस उसके गांव सतरवास पहुंची जहां पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा। उसकी घेराबंदी कर मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ट्रेनों में चोरी करने का आदतन अपराधी है। आरोपी का मेडिकल कराया जाकर न्यायालय खंडवा पेश किया गया ।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

