गैस टंकी में रिफिलिंग से समय लगी आग, दुकानें चपेट में आई, लाखों का नुकसान

गैस टंकी में रिफिलिंग से समय लगी आग, दुकानें चपेट में आई, लाखों का नुकसान

खंडवा/सुशील विधानी

खंडवा जिले के पंधाना विधानसभा में आने वाले देशगांव में गैस टंकी रिफिलिंग की वजह से आग लग गयी। आग आसपास भी फैल गई जिससे एक किराना व मोबाइल दुकान भी जलकर राख हो गयी। घटना की जानकारी पंधाना विधायक राम दांगोरे को जैसे ही जानकारी मिले वो मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की।

आग बुझाने के लिए पंधाना विधायक राम दांगोरे ने खण्डवा नगरनिगम कमिश्नर, पंधाना नगर परिषद सीईओ, भीकनगांव नगरपरिषद सीईओ, सनावद नगरपालिका, ओम्कारेश्वर नगरपरिषद से बात कर 5 स्थानों से फायरब्रिगेड बुलवाई। आगजनी के दौरान देशगांव की लाइट बंद कर दी गयी थी। फायरब्रिगेड में पानी खत्म होने के कारण पंधाना विधायक राम दांगोरे ने एसडीएम से बात कर खेतों की लाइट चालू करवाई ताकि फायरब्रिगेड में पानी भरा जा सके।

पीड़ितों के परिवार से मिले विधायक
आगजनी में जलकर राख हुई दुकानवालो से पंधाना विधायक घर घर जाकर मिले और हिम्मत दिलाई और उनका व्यापार फिर चालू करने में हर संभव मदद का भरोसा जताया। साथ ही उन्होने 20-20 हजार रुपये की सहायता की घोषणा भी की। विधायक राम दांगोरे ने बताया कि इस हादसे में काफी नुकसान हुआ है। घटना की भरपाई करना तो मुश्किल है लेकिन अभी 20 20 हजार रुपये प्रत्येक पीड़ित को स्वेच्छानुदान दे रहा हूं।

शासन से भी सहायता दिलाने का वादा
इसी के साथ विधायक ने व्यापार चालू करने के लिए बैंकों से ऋण दिलवाने की घोषणा भी की। साथ ही कहा कि इस हादसे के जिम्मेदारों को बख्शा नही जाएगा। पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बताया वहाँ अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग की जा रही थी जिसके कारण आगजनी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews