‘साथी हाथ बढ़ाना’ के तहत ग्रामवासी भी कर रहे शहर के जरूरतमंदों की सेवा

‘साथी हाथ बढ़ाना’ के तहत ग्रामवासी भी कर रहे शहर के जरूरतमंदों की सेवा

खंडवा। सुशील विधानी| पूरा विश्व कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है वहीं एक ओर खंडवा में आमआदमी के जीवन पर चिंता की लकीरें छाई हुई है। इस महामारी के चलते सबसे ज्यादा परेशानी ऐसे लोगों को हो रही है जो टक का कमा कर टक का खाते थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा यह आव्हान किया गया है कि इस विपदा के चलते कोई भी गरीब भूखा नहीं रहे इसकी चिंता शासन-प्रशासन के साथ ही समाजसेवियों को भी करना है।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस महामारी के चलते लॉकडाउन में जरूरतमंदों को साथी हाथ बढ़ाना के तहत जहां जिला प्रशासन की मुखिया तन्वी सुन्द्रियाल ने जिला प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंदों तक भोजन की व्यवस्था की जा रही है | वहीं खंडवा की समाजसेवी संस्थाओं के साथ दानदाता भी आगे आए हैं। आसपास के किसानों द्वारा भी जहां गांव में नि:शुल्क सब्जियों का वितरण किया जा रहा है वहीं अधिक सब्जी की पैदावार होने के कारण गाड़ी भरकर वे सभी प्रकार की सब्जियां खंडवा के दीनदयाल रसोई केन्द्र पर पहुंचा रहे हैं।

ये अन्नदाता किसान अपने वाहन में टमाटर, कद्दू, भिंडी, प्याज, ककड़ी, टिंडे, कोतमीर, फूलगोभी भर कर रविवार दीनदयाल रसोई केन्द्र पहुंचे। खंडवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र वर्मा भी अपने क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए लगातार लगे हुए हैं और जिला प्रशासन के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान से भी संपर्क बनाएं हुए हैं। विधायक श्री वर्मा के अनुरोध पर खंडवा में एपीएल कार्डधारी जरूरतमंद परिवारों का सर्वे किया जा रहा है और उन्हें भी नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाएगा। श्री वर्मा समाजसेवी व दानदाताओं के साथ ही नगर निगम प्रशासन को भी धन्यवाद दिया जो प्रतिदिन शहर में लगभग 4 हजार भोजन के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं ताकि कोई भूखा न रहे। विधायक श्री वर्मा के अनुरोध पर ग्रामवासी भी इसमें सहयोग प्रदान कर रहे हैं और अपने खेतों की सब्जियां लाकर नि:शुल्क दान में दे रहे हैं। रविवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश साद पांजरिया से अपनी सब्जियों के साथ ही अन्य किसानों की भी सब्जियां खंडवा लाए और दीनदयाल रसोई केन्द्र के भंडारगृह में विधायक श्री वर्मा की उपस्थिति में दान दी। इस अवसर पर विधायक श्री वर्मा ने चल रहे रसोई केन्द्र का अवलोकन भी किया और आधुनिक मशीन से बनाई जा रही रोटी एवं सब्जी की गुणवत्ता को भी परखा और तारीफ की। नगर निगम प्रशासक तन्वी सुन्द्रियाल के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह लॉकडाउन के पहले दिन से ही नगर निगम द्वारा जनता को दी जाने वाली सेवाओं के लिए सक्रिय होकर पूरी टीम के साथ कार्य कर रहे हैं। खंडवा शहर के जरूरतमंदों को जहां पूर्व में खाद्यान्न सामग्री के पैकेट पहुंचाए वहीं प्रतिदिन हजारों पैकेज भोजन के वितरित किए जा रहे हैं। जल प्रदाय के साथ ही पूरे शहर में आधुनिक मशीनों द्वारा सेनिटाइजर का छिड़काव भी नगर निगम के सेवा दूत कर रहे हैं।

रविवार को विधायक देवेन्द्र वर्मा के साथ मुकेश साद, प्रवक्ता सुनील जैन, भरत पटेल, किसान बलिराम चौधरी, धन्नालाल चौधरी, हीरालाल चौधरी, गिरधारी चौधरी, अजय चौधरी ने सब्जियां रसोई केन्द्र के प्रभारी उपायुक्त दिनेश मिश्रा को भेंट की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews