सीएम शिवराज ने निभाया अपना वादा, शिवम की बहन की शादी के लिए आर्थिक सहायता और उपहार दिए

सीएम शिवराज ने निभाया अपना वादा, शिवम की बहन की शादी के लिए आर्थिक सहायता और उपहार दिए

CM Shivraj fulfilled his promise : मुख्यमंत्री ने कहा था कि ‘शिवम चिंता मत करना। तुम्हारी बहन की शादी धूमधाम से होगी।’ और आज जब यह मौक़ा आया तो शिवम की आँखों में ख़ुशी के आँसू थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज धार ज़िले के निसरपुर में खरगोन के दंगे में घायल शिवम की बहन की शादी में अपने वायदे के मुताबिक़ दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी। यह सहायता लेकर स्वयं कलेक्टर धार श्री प्रियंक मिश्र और खरगोन जिला पंचायत की सीईओ सुश्री ज्योति शर्मा पहुँची।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृतिका के विवाह पर अपनी शुभकामनाओं के साथ दो लाख रुपए उपहार स्वरूप भिजवाए। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने विवाह में शामिल होकर राशि का चेक वधु को भेंट किया। बता दें कि कृतिका का विवाह पिछली गर्मियों में होना था लेकिन उस वक्त खरगोन में हुए साम्प्रदायिक उपद्रव में उनका भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक दंगाई द्वारा फेंके गए पत्थर से उसके सिर में चोट लगी थी और वो मौत से जूझ रहा था। उसे कई दिनों तक इंदौर के अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। इस वजह से विवाह टाल दिया गया था। शिवम की हालत भी बेहद गंभीर थी। उस समय मुख्यामंत्री के आदेश पर शिवम के इलाज का साला खर्च शासन ने वहन किया। फिर वह स्वस्थ होकर घर लौटा। इस मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंदौर के कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने स्वयं इलाज पर निगरानी रखी।

सीएम ने भी कई बार वीडिोयो कॉल के जरिए शिवम से बात की। उसी समय उन्होने उसकी बहन की शादी के लिए मदद करने का वादा किया था।  खरगोन कलेक्टर श्रीकुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले निर्देश के बाद ज़िला पंचायत खरगोन की सीईओ ज्योति शर्मा को खरगोन प्रशासन की ओर से निसरपुर भेजा गया। धार प्रशासन का अमला भी निसरपुर पहुँचा और कृतिका के विवाह में शामिल हुआ। इन्होने उपहार के साथ नव दंपत्ति को सुखमय भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ दीं। इस मौके पर शिवम ने सीएम के प्रति अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews